आज जमशेदपुर व खूंटी में पीएम की सभा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड आयेंगे. वे दो जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री का यह दूसरा चुनावी दौरा है. श्री मोदी पहले खूंटी जायेंगे, जहां वे बिरसा मैदान में दिन के 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे जमशेदपुर रवाना हो जायेंगे, यहां गोपाल […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड आयेंगे. वे दो जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री का यह दूसरा चुनावी दौरा है. श्री मोदी पहले खूंटी जायेंगे, जहां वे बिरसा मैदान में दिन के 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे जमशेदपुर रवाना हो जायेंगे, यहां गोपाल मैदान में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के चुनावी दौरे के मद्देनजर पूरी सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है. साथ ही केंद्रीय बलों, जैप, एसटीएफ और महिला बटालियन के अलावा जिला बल को भी तैनात किया गया है. सोमवार को एसपीजी ने सुरक्षा का रिहर्सल किया. इस क्रम में सोनारी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक लाने और वापस ले जाने की प्रक्रिया को दोहराया गया.

एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल तक दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी. सभी को पास दिया गया है. पांच अतिरिक्त आइपीएस अधिकारी भी शहर में रहेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola