स्कॉर्पियो से 42 लाख जब्त, बंधन बैंक के कर्मी रुपये लेकर आ रहे थे जमशेदपुर
गालूडीह/जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार सुबह गालूडीह थाना क्षेत्र के बराज डैम पुल के पास एफएसटी ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो (संख्या-जेएच 05 जेड/1259) से पेटी में रखे गये 42 लाख तीन हजार रुपये बरामद किये. पुलिस स्कॉर्पियो समेत रुपये जब्त कर थाना ले लायी. टीम में दंडाधिकारी जेई […]
गालूडीह/जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार सुबह गालूडीह थाना क्षेत्र के बराज डैम पुल के पास एफएसटी ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो (संख्या-जेएच 05 जेड/1259) से पेटी में रखे गये 42 लाख तीन हजार रुपये बरामद किये. पुलिस स्कॉर्पियो समेत रुपये जब्त कर थाना ले लायी.
आपके शहर में
टीम में दंडाधिकारी जेई गौरव गुप्ता, थाना के एसआइ अनिल महतो और जवान शामिल थे. टीम ने इसकी सूचना घाटशिला अनुमंडल के निर्वाची पदाधिकारी अमर कुमार और बीडीओ संजय कुमार दास को दी. साथ ही जमशेदपुर जिला निर्वाची पदाधिकारी को भी सूचना दी गयी.
सूचना पाकर जमशेदपुर से जांच टीम गालूडीह थाना पहुंची. जमशेदपुर से आयकर विभाग के सहायक आयुक्त अमरीश मिश्रा, दामोदर सिंह व संतोष चौबे भी पहुंचे और जांच की. जमशेदपुर से जांच टीम रुपये गिनने की मशीन लेकर थाना पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए