मंडी में प्याज की तीन दुकानों के स्टॉक की हुई औचक जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2019 2:42 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : बढ़ते प्याज के मूल्य को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव संजय कच्छप के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने तीन थोक व्यापारियों की दुकान की औचक निरीक्षण कर स्टॉक लिमिट की जांच की. इसमें दुकान संख्या एल-1 अशोक कुमार, रंगनाथ प्रसाद, एल-2 विनोद कुमार एवं एल-11 […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बढ़ते प्याज के मूल्य को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव संजय कच्छप के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने तीन थोक व्यापारियों की दुकान की औचक निरीक्षण कर स्टॉक लिमिट की जांच की. इसमें दुकान संख्या एल-1 अशोक कुमार, रंगनाथ प्रसाद, एल-2 विनोद कुमार एवं एल-11 नरेश कुमार की दुकान की जांच की गयी और स्टॉक का मिलान किया गया.

उक्त दुकानों में सरकार द्वारा तय स्टॉक लिमिट से कम प्याज मिले. जांच टीम में बाजार पर्यवेक्षक वीणा पाडेना, मीरा सामंत, सुरक्षा प्रभारी संजय कुमार, पत्राचार लिपिक प्रदीप ठाकुर शामिल थे. संजय कच्छप ने बताया कि सरकार ने थोक व खुदरा व्यापारियों के लिए स्टॉक लिमिट तय किया है, जिसके अनुसार ही प्याज रखना है. इससे ज्यादा होने पर कार्रवाई की जायेगी.

थोक बाजार में 500 रुपये की आयी गिरावट : जिला प्रशासन के सख्ती के बाद महज एक दिन में ही थोक बाजार में प्याज की कीमत में प्रति क्विंटल में 500 रुपये तक की गिरावट आ गयी है. बुधवार को 55,00 से 75,00 रुपये प्रति क्विंटल प्याज बिक रहा था. गुरुवार की सुबह में पांच से सात हजार रुपये प्रति क्विंटल हो गया. वहीं, खुदरा बाजार में बुधवार को 60 से 80 रुपये प्रति किलो जो प्याज बिक रहा था वह गुरुवार को 55 से 75 रुपये हो गया. व्यापारियों ने बताया नये प्याज का आवक शुरू हो गया है. अब धीरे-धीरे प्याज का दाम घटना शुरू हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola