जमशेदपुर : जांच के दौरान एएसआइ को मारी टक्कर पैर टूटा

Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : जांच के दौरान एएसआइ को मारी टक्कर पैर टूटा

जमशेदपुर : कदमा सोनारी लिंक रोड में वाहनों की जांच कर रहे बिष्टुपुर ट्रैफिक थाने के एएसआइ अवधेश सिंह को गुरुवार सुबह एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनका दाहिना पैर टूट गया और अन्य जगहों पर भी चोट लगी. वे वहां वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार वहां से […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : कदमा सोनारी लिंक रोड में वाहनों की जांच कर रहे बिष्टुपुर ट्रैफिक थाने के एएसआइ अवधेश सिंह को गुरुवार सुबह एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनका दाहिना पैर टूट गया और अन्य जगहों पर भी चोट लगी. वे वहां वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार वहां से गुजर रही थी. उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकी नहीं और टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गयी. घटना के बाद कार चालाक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां खड़े जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ा. वहीं, घायल एएसआइ को टीएमएच पहुंचाया गया. जानकारी मिलने पर पुलिस एसोसिएशन के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola