बागबेड़ा कॉलोनी में नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं होने से परेशानी बढ़ी
जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. मंगलवार को सुबह छह बजे के बजाय नौ बजे जलापूर्ति हुई. निश्चित समय पर जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता से की. लोगों का कहना था कि मंगलवार की शाम में […]
जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. मंगलवार को सुबह छह बजे के बजाय नौ बजे जलापूर्ति हुई. निश्चित समय पर जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता से की. लोगों का कहना था कि मंगलवार की शाम में कई घरों में जलापूर्ति नहीं हुई.
आपके शहर में
पिछले कई दिनों से निर्धारित समय पर जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा पानी का प्रेशर भी कम रह रहा है. उप मुखिया इसको ठीक करने के लिए उपायुक्त व पीएचइडी अभियंता से मिलकर उन्हें अवगत कराने का आश्वासन लोगों को दिया.
सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा रोड नंबर-1 पानी टंकी में बिजली से संबंधित कुछ तकनीकी खराबी आ गयी है, जिसके कारण बुधवारकी सुबह पानी की सप्लाइ पर असर पड़ सकता है. मौके पर संतोष कुमार ओझा, सौरभ सिंह, मुकेश, अशोक सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए