नाला छोड़ दिया अधूरा, खतरे में है 160 फ्लैटवासियों की जान

जमशेदपुर : सोनारी के कागलनगर स्थित 7 एक्सटेंशन रोड अॉर्चिड अपार्टमेंट के लोग परेशान हैं तथा लगभग 160 फ्लैटों में रहने वाले परिवारों की जान खतरे में है. ऐसा जेएनएसी द्वारा आधे नाले का पक्कीकरण कर छोड़ देने के कारण हुआ है. फ्लैटवासियों के अनुसार सात नंबर रोड तको मेन रोड के पास हनुमान मंदिर […]
जमशेदपुर : सोनारी के कागलनगर स्थित 7 एक्सटेंशन रोड अॉर्चिड अपार्टमेंट के लोग परेशान हैं तथा लगभग 160 फ्लैटों में रहने वाले परिवारों की जान खतरे में है. ऐसा जेएनएसी द्वारा आधे नाले का पक्कीकरण कर छोड़ देने के कारण हुआ है. फ्लैटवासियों के अनुसार सात नंबर रोड तको मेन रोड के पास हनुमान मंदिर के नजदीक से आने वाले नाले का जेएनएसी द्वारा अॉर्चिड अपार्टमेंट के गेट तक पाइप देकर पक्कीकरण किया गया है, लेकिन उसके आगे छोड़ दिया गया है.
जेएनएसी द्वारा विवादित जमीन होने के कारण नाले का पक्कीकरण नहीं करने की बात कही जा रही है. फ्लैट के ठीक पीछे के गेट के पास से कच्चा नाला होने के कारण नाले का गंदा पानी रिसाव होकर अपार्टमेंट के गैरेज व स्वीच रूम में घुस जाता है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है. रोजाना पंप के गैरेज से पानी निकालना पड़ता है. बारिश होने पर अपार्टमेंट परिसर में गंदे जल का जमाव हो जाता है. साथ ही कच्चे नाले के गंदे जल के कारण डेंगू समेत अन्य बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




