अन्ना चौक से दुर्गा मंदिर तक जाना है, तो संभल के जायें, धूल आपको परेशानी में डाल सकती है

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2019 8:11 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर अन्ना चौक से पिपला तक निर्माणाधीन सड़क पर चलने में लोगों की रुह कांप जा रही है. इस सड़क पर या तो आप दुर्घटना का शिकार हो जायेंगे या फिर आपको हार्ट की बीमारी हो जायेगी. काम की गति धीमी होने के कारण सड़क का हाल खस्ता हो गया है. एक […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर अन्ना चौक से पिपला तक निर्माणाधीन सड़क पर चलने में लोगों की रुह कांप जा रही है. इस सड़क पर या तो आप दुर्घटना का शिकार हो जायेंगे या फिर आपको हार्ट की बीमारी हो जायेगी. काम की गति धीमी होने के कारण सड़क का हाल खस्ता हो गया है. एक बड़ी वाहन के पार होते ही इतनी धूल उड़ रही है कि अपने पास के वाहनों को भी लोग देख नहीं पाते हैं.

हालांकि बीच-बीच में पानी का छिड़काव किया जाता है, लेकिन वह कुछ ही देर में सुख जाता है, ऐसे में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. गोविंदपुर के लोगों ने कहा कि सड़क का काम पिछले सात-आठ महीनों से चल रहा है, इसको लेकर अतिक्रमण भी हटा गया, लेकिन काम पूरा नहीं हो रहा है. धूल के कारण लोगों को परेशानी हो रही है.
हालांकि गोविंदपुर अन्ना चौक से दुर्गा मंदिर तक सड़क बनाने की तैयारी चल रही है और समतलीकरण किया गया है. पथ निर्माण विभाग की ओर से बार-बार जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन काम की गति को देख कर लगता है कि अभी गोविंदपुर के लोगों को और धूल फांकनी पड़ेगी.
सड़क निर्माण किया जा रहा है. पर्व के दौरान काम की गति धीमी जरूर हुई थी, लेकिन फिर से तेजी से काम किया जाना है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके. वहीं, धूल की परेशानी से बचने के लिए लगातार सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है.
सोनू सिंह, लीडिंग कंस्ट्रक्शन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola