बीरबल बागे बेटी के साथ कांग्रेस छोड़ आप में शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : मंगलवार को मझगांव के कांग्रेसी नेता बीरबल बागे अौर उनकी बेटी रौशनी सिंकू कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये. पार्टी में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश कंपेन कमेटी के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने फूल माला पहनाकर अौर टोपी पहनाकर स्वागत किया. इस संबंध […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मंगलवार को मझगांव के कांग्रेसी नेता बीरबल बागे अौर उनकी बेटी रौशनी सिंकू कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये. पार्टी में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश कंपेन कमेटी के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने फूल माला पहनाकर अौर टोपी पहनाकर स्वागत किया. इस संबंध में साकची कालीमाटी रोड स्थित उत्तर-दक्षिण होटल हॉल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश कंपेन कमेटी के अध्यक्ष प्रेम कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विधिवत जानकारी दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
मालूम हो कि व्योवृद्ध बीरबल बागे कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से थे, जबकि रौशनी सिंकू दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रभावित पार्टी में शामिल हुईं थीं. इस मौके पर सुखलाल सिंकु प्रखंड प्रमुख, घनश्याम गागराई पूर्व उप प्रमुख व सुभाष चंद्र बारीक ने भी पार्टी में शामिल होने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम में मझगांव विधानसभा प्रभारी विवेकानंद हेस्सा, विधानसभा उपाध्यक्ष अंकुरा हेस्सा, रइस अफ्रीदी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन