जमशेदपुर : अधिवक्ता उदित सरकार पंचतत्व में हुए विलीन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मंगलवार देर रात उनका निधन हो गया था जमशेदपुर : शहर के जाने माने अधिवक्ता तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े उदित सरकार के पार्थिव शरीर का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बेटे सुबीर सरकार ने चिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान बार रजिस्ट्रार मनोज कुमार, डालसा सचिव […]
विज्ञापन
मंगलवार देर रात उनका निधन हो गया था
जमशेदपुर : शहर के जाने माने अधिवक्ता तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े उदित सरकार के पार्थिव शरीर का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बेटे सुबीर सरकार ने चिता को मुखाग्नि दी.
इस दौरान बार रजिस्ट्रार मनोज कुमार, डालसा सचिव नितीश नीलेश सांगा, एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल, जिला अध्यक्ष आरएन दास, सचिव अनिल तिवारी, प्रकाश झा समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे. ज्ञात हो कि मंगलवार देर रात उन्हें टाटानगर स्टेशन पर अचानक तबीयत िबगड़ने पर उन्हें टीएमएच ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वे कोलकाता से टाटानगर ट्रेन से लौटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन