जमशेदपुर :टाटा स्टील ने एयरक्राफ्ट इलेक्ट्रिशियन के लिए निकाली बहाली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2019 8:55 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एसिस्टेंट लेवल 3 (एयरक्राफ्ट इलेक्ट्रिशियन) के लिए बहाली निकाली है. भारतीय विमानपतन प्राधिकरण (डीजीसीए) से मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन साल का एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग में एएमइ कोर्स किया गया हो. तीन साल तक काम करने का अनुभवी व्यक्ति का चयन किया जायेगा. इसके तहत एयर क्राफ्ट […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एसिस्टेंट लेवल 3 (एयरक्राफ्ट इलेक्ट्रिशियन) के लिए बहाली निकाली है. भारतीय विमानपतन प्राधिकरण (डीजीसीए) से मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन साल का एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग में एएमइ कोर्स किया गया हो. तीन साल तक काम करने का अनुभवी व्यक्ति का चयन किया जायेगा.
इसके तहत एयर क्राफ्ट मेंटनेंस इंजीनियरिंग कोर्स (एएमइ) में सामान्य कोटी के आवेदक का 55 फीसदी अंक जबकि एससी-एसटी के लिए 50 फीसदी अंक अनिवार्य है. जबकि सामान्य कोटी के आवेदक का जन्म 1 अक्तूबर 1987 से 1 अक्तूबर 2001 के बीच होना अनिवार्य है. एससी-एसटी कैंडिडेट के लिए 1 अक्तूबर 1984 से लेकर 1 अक्तूबर 2001 तक का जन्म होना अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवार को 13,830 रुपये प्रतिमाह का बेसिक पे मिलेगा.
उनकी बहाली एनएस-6 में होगी और पदनाम जूनियर एयरक्राफ्ट टेक्निशियन एविएशन होगा. इसके लिए बकायदा इंटरव्यू और मेडिकल की परीक्षा होगी. अगर कोई उम्मीदवार टाटा समूह में पहले से कार्यरत है तो उसको उस कंपनी से एनओसी लाना अनिवार्य होगा. 16 अक्तूबर से लेकर 30 अक्तूबर तक लोग अपना आवेदन जमा कर सकते है. careers.tatasteelindia.com के careers में क्लिक कर आवेदन जमा कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola