साेनारी गुरुद्वारा में श्रीगुरु रामदास का प्रकाशाेत्सव कल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : श्री गुरु रामदासजी का 520वां प्रकाश पर्व रविवार काे सोनारी गुरुद्वारा में मनाया जायेगा. कीर्तन की शुरुआत सुबह साढ़े नाै बजे स्त्री सत्संग सभा द्वारा की जायेगी. सुबह आैर शाम के वक्त कीर्तन दरबार सजेगा आैर गुरु का अटूट लंगर चलेगा. श्री गुरु रामदास सेवा दल के तत्वावधान में आयाेजित प्रकाश पर्व के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : श्री गुरु रामदासजी का 520वां प्रकाश पर्व रविवार काे सोनारी गुरुद्वारा में मनाया जायेगा. कीर्तन की शुरुआत सुबह साढ़े नाै बजे स्त्री सत्संग सभा द्वारा की जायेगी. सुबह आैर शाम के वक्त कीर्तन दरबार सजेगा आैर गुरु का अटूट लंगर चलेगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
श्री गुरु रामदास सेवा दल के तत्वावधान में आयाेजित प्रकाश पर्व के दौरान सुबह एवं शाम को कीर्तन दरबार के साथ गुरुवाणी एवं कथा वाचन भी होगा. श्रीगुरु रामदास सेवा दल के प्रधान बलबीर सिंह ने बताया कि सीजीपीसी, सोनारी गुरुद्वारा कमेटी, सिख नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा एवं अन्य सिख पंथक कमेटियां धार्मिक समागम में जुड़ रही हैं.
कीर्तनी जत्था के बाद श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई साहिब गुरमेल सिंह, तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पटना के हजूरी रागी भाई कविंद्र सिंह, पटना साहिब के हजूरी कथावाचक भाई साहिब गगनदीप सिंह, लौहनगरी की बीबी सरबजीत कौर का जत्था गुरुवाणी एवं कथा विचार करेगा. इसके बाद गुरु का लंगर बरताया जायेगा. शाम छह बजे से रहिरास साहिब का पाठ होगा. उसके बाद कीर्तन दरबार सजेगा.
आयाेजन काे लेकर गुरुद्वारा परिसर में आयाेजित बैठक में पूर्व प्रधान गुरदयाल सिंह, सभा के महासचिव हरजीत सिंह, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, एचएस बेदी, स्वर्णजीत सिंह रोसा, बलदेव सिंह, अमृतपाल सिंह, रवेल सिंह, गुरमुख सिंह, सुरजीत सिंह, हरभजन सिंह समेत स्थानीय लाेग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन