जमशेदपुर : मातम में बदल गया दुर्गापूजा का उत्साह

Updated at : 10 Oct 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : मातम में बदल गया दुर्गापूजा का उत्साह

जमशेदपुर : विजयादशमी के दिन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. एनएच 33 स्थित पीपला में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों (पति-पत्नी और बेटा) की मौत हो गयी. मृतक अर्जुन सिंह, उनकी पत्नी खुशबू सिंह और बेटा अभिमन्यु सिंह उलीडीह राजेंद्र नगर कुंवर सिंह रोड में रहते […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : विजयादशमी के दिन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. एनएच 33 स्थित पीपला में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों (पति-पत्नी और बेटा) की मौत हो गयी.
मृतक अर्जुन सिंह, उनकी पत्नी खुशबू सिंह और बेटा अभिमन्यु सिंह उलीडीह राजेंद्र नगर कुंवर सिंह रोड में रहते थे. हादसे में घायल अर्जुन सिंह के दो वर्षीय पुत्र अंशुमान का टीएमएच में इलाज चल रहा है. वहीं गोलमुरी गोल्फ मैदान के पास सड़क हादसे में बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी करण मुखी (18) की मौत हो गयी. नवमी और दशमी को शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई लोग दुर्घटनाओं में घायल हो गये.
सड़क हादसों में घायलों को एमजीएम, टिनप्लेट, टीएमएच, टाटा मोटर्स अस्पताल, कांतिलाल गांधी अस्पताल आदि में इलाज कराया गया. घायलों में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग शामिल है.
बाइक से विजयादशमी मनाने मयूरभंज जा रहा था परिवार. एनएच 33 पीपला के निकट मंगलवार सुबह 7 बजे सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में अर्जुन सिंह उसकी पत्नी खुशबू सिंह (29) और 8 वर्षीय बेटा अभिमन्यु सिंह शामिल है. जबकि दो वर्षीय बेटा अंशुमान कुमार का टीएमएच में इलाज चल रहा है.
अर्जुन सिंह बाइक से ओड़िशा के मयूरभंज स्थित अपने हदहुदी बनगांव विजयादशमी मनाने जा रहे थे. पीपला रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. अर्जुन किराये के मकान में रहता था और फर्नीचर दुकान में काम करता था. खुशबू सिंह का मायका उलीडीह आदिवासी हाई स्कूल के पास है. मृतक अभिमन्यु स्थानीय आदिवासी स्कूल में कक्षा वन का छात्र था. पुलिस ने ट्रक जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. हादसा के बाद स्थानीय लोगों ने एक घंटे तक उच्च पथ जाम.
पुलिस द्वारा कार्रवाई और मृतकों के आश्रित को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने पर लोग सड़क से हटे. हादसे की सूचना मिलते ही मयूरभंज से अर्जुन सिंह की मां जानकी सिंह जमशेदपुर पहुंची. उनके साथ उनकी बेटी गुरमीत सिंह और छोटा बेटा युधिष्ठिर सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. जानकी सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे उनकी पोते अभिमन्यु से बात हुई थी और उसने कहा था कि वे लोग ऑटो से आ रहे हैं. यदि उन्हें मालूम होता की उनका बेटा अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से आ रहा है तो वह कभी आने नहीं देती.
पहले भी जब भी वह मोटरसाइकिल से आया था तो उसने उसे डांट कर मना किया था. इसलिए अर्जुन ने बाइक से आने की बात उससे छुपा ली थी. इधर, शाम में घायल अंशुमन सिंह होश में आते ही मां को खोजने लगा. जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह, संतोष भगत समेत कई राजनीतिक दल के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola