जमशेदपुर : रांची की महिला टाटा स्टेशन के पास बेहोश मिली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के टेंपो पार्किंग के पास शुक्रवार की रात एक महिला बेहोशी की हालत में मिली. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी. रेल पुलिस ने महिला को रेलवे अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद होश आने पर महिला ने अपना नाम सत्यरूपा मित्रा बताया. वह हिनू (रांची) की […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के टेंपो पार्किंग के पास शुक्रवार की रात एक महिला बेहोशी की हालत में मिली. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी. रेल पुलिस ने महिला को रेलवे अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद होश आने पर महिला ने अपना नाम सत्यरूपा मित्रा बताया.
वह हिनू (रांची) की रहने वाली है. उनके पति का नाम कौशलजीत राय है. महिला के अनुसार शुक्रवार की शाम वह कोचिंग से घर लौट रही थी. इसी बीच ससुर के एक साथी ने कार रोका और घर छोड़ने की बात कही. कुछ दूर कार से जाने पर वह बेहोश हो गई. होश आया, तो अस्पताल में थी. पुलिस ने इसकी जानकारी महिला के घरवालों को दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










