कदमा के वी वेंकटराम बने नेपाल क्रिकेट टीम के कोच

जमशेदपुर : अविभाजित बिहार की क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके कदमा निवासी वी वेंकटराम को नेपाल के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है. आइसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने वेंकटराम को यह जिम्मादारी सौंपी है. भारत के घरेलू क्रिकेट में एक अलग स्थान रखने वाले वेंकटराम बीसीसीआइ के लिए लेवल-3 कोच हैं. […]
जमशेदपुर : अविभाजित बिहार की क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके कदमा निवासी वी वेंकटराम को नेपाल के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है. आइसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने वेंकटराम को यह जिम्मादारी सौंपी है. भारत के घरेलू क्रिकेट में एक अलग स्थान रखने वाले वेंकटराम बीसीसीआइ के लिए लेवल-3 कोच हैं.
अविभाजित बिहार के लिए 68 फर्स्ट क्लास मैच में 217 विकेट अपने नाम करने वाले वेंकटराम इससे पहले उत्तराखंड और झारखंड रणजी क्रिकेट टीम को अपनी सेवा दे चुके हैं. यह पहला मौका है, जब वेंकटराम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवा देने का मौका मिला है. वेंकटराम अगले महीने से ओमान व सिंगापुर में होने वाले आइसीसी के एसोसिएट मेंबर हांगकांग, ओमान, नेपाल, नीदरलैंड, जिंबाब्वे, आयरलैंड और सिंगापुर के बीच होने वाले मुकाबले के लिए नेपाल का कोच नियुक्त किया गया है.
टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी वेंकटराम जूनियर स्तर पर कई प्रतिभाओं को निखार चुके हैं. अंडर-19 भारतीय टीम के खिलाड़ी अनुकूल राय, विराट सिंह व हाल ही में अंडर-23 भारतीय टीम में चुने गये जमशेदपुर के कुमार सूरज भी वेंकटराम के शार्गिद हैं. अपने जमाने के मशहूर ऑफ स्पिनर वेंकटराम उत्तराखंड के हेड कोच भी रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




