परसुडीह में दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पोल से बांध कर पीटा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह के सालगाजुड़ी रेलवे फाटक के पास सोपोडेरा में एक युवक को लोगों ने बिजली के खंभे से बांध उसकी पिटायी कर दी. युवक पर आरोप है कि उसने मकदमपुर में छह साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. इस मामले को लेकर रविवार […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह के सालगाजुड़ी रेलवे फाटक के पास सोपोडेरा में एक युवक को लोगों ने बिजली के खंभे से बांध उसकी पिटायी कर दी. युवक पर आरोप है कि उसने मकदमपुर में छह साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस मामले को लेकर रविवार को परसुडीह थाना में आरोपी महावीर मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. फरार आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की तैयारी में थी कि उसे पीड़ित परिवार के लोगों ने सलगाजुड़ी फाटक के पास देख लिया और पिटाई कर दी.
युवक को पोल से बांध कर पिटाई की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को छुड़ाकर हिरासत में लिया. पिटाई और भागने के दौरान गिरने से घायल महावीर का इलाज पुलिस ने खासमहल सदर अस्पताल में कराया. आरोपी को फिलहाल परसुडीह थाना में रखा गया है. सोमवार को उसे जेल भेजा जायेगा.
पुलिस ने आरोपी को छुड़ाया सदर अस्पताल भेजवाया
13 अगस्त का है मामला
छह साल की मासूम के साथ आरोपी महावीर ने 13 अगस्त को ही गलत करने का प्रयास किया था. बस्ती में ही रहने वाली बच्ची के साथ उसने छेड़छाड़ की. आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर रेल पटरी के किनारे ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था.
इस बात की जानकारी बच्ची के परिवार वालों को लगी, तो वे लोग उसके घर शिकायत करने गये थे. आरोपी ने पीड़िता की मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की थी. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. लेकिन रविवार को दोपहर में वह बच्ची के परिजनों को मिल गया.
बच्ची की मां के बयान पर दर्ज किया गया है मामला
बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता की मां रविवार सुबह परसुडीह थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी थी. पुलिस मामला दर्ज करने के बाद आराेपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल बना रही थी. इसी दौरान रविवार दोपहर ही उसे परिवार वालों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola