पार्किंग के कर्मचारियाें काे मिलेगी पीआेएस मशीन, पहननी हाेगी वर्दी

Updated at : 11 Aug 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
पार्किंग के कर्मचारियाें काे मिलेगी पीआेएस मशीन, पहननी हाेगी वर्दी

जमशेदपुर :सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अशोक भालोटिया के नेतृत्व में शनिवार काे जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से मिला और नयी पार्किंग पॉलिसी से साकची एवं बिष्टुपुर में उत्पन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. चेंबर ने विशेष पदाधिकारी को साकची एवं बिष्टुपुर की कुछ सड़कों की सूची सौंपी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर :सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अशोक भालोटिया के नेतृत्व में शनिवार काे जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से मिला और नयी पार्किंग पॉलिसी से साकची एवं बिष्टुपुर में उत्पन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.

चेंबर ने विशेष पदाधिकारी को साकची एवं बिष्टुपुर की कुछ सड़कों की सूची सौंपी है जिसे पार्किंग केे लिए अव्यावहारिक बताकर दायरे से बाहर करने की मांग की गयी है. कुछ सड़कों किनारे वर्षों से पड़े पुराने वाहनों को हटाने की मांग की गयी है ताकि आवागमन बाधिक न हो.

विशेष पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र कुछ सड़कों को पार्किंग के दायरे से बाहर किया जायेगा. चेंबर की मांगों पर विशेष पदाधिकारी ने कहा प्रथम 10 मिनट की नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. पार्किंग कर्मियों को दस दिनाें में पीआेएस मशीन देने की बात विशेष पदाधिकारी ने कही ताकि फ्री टाइम की गणना की जा सके.
पार्किंग कर्मियों को पहचान पत्र एवं यूनिफॉर्म भी होगा. एक बार पार्किंग शुल्क देने पर टिकट की वैधता दो घंटे के लिए होगी. प्रमुख पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी लगाया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में महासचिव विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष मानव केडिया, सचिव सत्यनारायण अग्रवाल, अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, मनीष बंसल, बजरंगलाल अग्रवाल, भरत मकानी आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola