एलिना टावर मामले में पीड़िता ने कोर्ट में कहा शोएब व शाहिद ने किया दुष्कर्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो एलिना टावर में दुष्कर्म मामले में बुधवार को पुलिस ने दोनों पीड़िता की मेडिकल जांच करायी. इसके अलावा उनका कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया. कोर्ट में पीड़िता ने बताया कि जुबिली पार्क घुमाने के बहाने शोएब और शाहिद बुलाया था. एलिना टावर में वे कपड़े बदलने गये थे. इसी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो एलिना टावर में दुष्कर्म मामले में बुधवार को पुलिस ने दोनों पीड़िता की मेडिकल जांच करायी. इसके अलावा उनका कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया. कोर्ट में पीड़िता ने बताया कि जुबिली पार्क घुमाने के बहाने शोएब और शाहिद बुलाया था.
एलिना टावर में वे कपड़े बदलने गये थे. इसी दौरान दोनों ने दुष्कर्म किया. पीड़िता का कोर्ट में बयान कराने के बाद उन्हें घरवालों को पुलिस ने सौंप दिया.
मालूम हो कि मंगलवार को मानगो एलिना टावर में दो युवकों को लोगों ने पकड़ा. धराये युवक शोएब और शाहिद आजादनगर रोड नंबर 9 के रहने वाले हैं. दोनों युवक को लोगों ने छात्रा के साथ एक फ्लैट में पकड़ा था. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन