लोटस रेजीडेंसी का पांचवां तल्ला सील

Updated:
विज्ञापन

मानगो नगर निगम जमशेदपुर : जवाहरनगर रोड नंबर 15 में नक्शा का उल्लंघन कर बनाये जा रहे लोटस रेजीडेंसी के पांचवें तल्ले को शुक्रवार को मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने सील कर दिया. यह कार्रवाई गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर की गयी. अभियान में मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत […]

विज्ञापन

मानगो नगर निगम

आपके शहर में

विज्ञापन
जमशेदपुर : जवाहरनगर रोड नंबर 15 में नक्शा का उल्लंघन कर बनाये जा रहे लोटस रेजीडेंसी के पांचवें तल्ले को शुक्रवार को मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने सील कर दिया. यह कार्रवाई गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर की गयी. अभियान में मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार, कनीय अभियंता सुखराम मुंडा, सुबोध कुमार, प्रधान सहायक चंडी चरण गोस्वामी आदि शामिल थे.
नक्शा उल्लंघन की जांच के लिए टीम गठित.
मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर नक्शा उल्लंघन की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया. टीम में सिटी मैनेजर निशांत कुमार, सहायक अभियंता महेश प्रभाकर, कनीय अभियंता सुखराम मुंडा, देवेश कुमार, भूषण कुमार को शामिल किया गया.
टीम को 15 दिनों के अंदर सील भवनों में हो रहे निर्माण कार्य, वर्तमान में पारित नक्शा एवं बिना नक्शे का हो रहे निर्माण कार्य की जांच कर रिपोर्ट देना ह���. जांच के बाद दोषी पाये जाने वाले लोगों पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के धाराओं एवं झारखंड भवन उप विधि नियम 2016 के तहत कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola