49 शराब दुकानों की आज होगी ई-लॉटरी, सरकार को मिलेंगे 76.31 करोड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जिले की 56 में से 49 शराब दुकानों की बंदोबस्ती मंगलवार को जिला सभागार में ई-लॉटरी के माध्यम से की जायेगी. पांच मार्च को जिले की 81 दुकानों की बंदोबस्ती की गयी थी. दूसरे चरण में 42 समूह में 56 दुकानों की बंदोबस्ती के लिए आवेदन मंगाये गये थे. इसमें से 36 समूह […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जिले की 56 में से 49 शराब दुकानों की बंदोबस्ती मंगलवार को जिला सभागार में ई-लॉटरी के माध्यम से की जायेगी. पांच मार्च को जिले की 81 दुकानों की बंदोबस्ती की गयी थी. दूसरे चरण में 42 समूह में 56 दुकानों की बंदोबस्ती के लिए आवेदन मंगाये गये थे.
इसमें से 36 समूह की 49 दुकानों की बंदोबस्ती के लिए आवेदन आये हैं. 49 दुकानों में देसी 13, विदेशी 21 अौर कंपोजिट शराब की 15 शराब दुकानें हैं. 49 दुकानों की बंदोबस्ती होने से सरकार को एक साल में 76.31 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त होगा. उत्पाद विभाग द्वारा मंगलवार को ई-लॉटरी से बंदोबस्ती की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










