एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर 10 हजार निकाले

Updated at : 02 Mar 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर 10 हजार निकाले

जमशेदपुर : साइबर ठगों ने भुइयांडीह के निर्मल नगर ह्यूमपाइप निवासी रविकांत साह से गुरुवार को फोन पर उनके एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर 10 हजार की निकासी कर ली. रविकांत ने शुक्रवार को साइबर थाने में जाकर की, लेकिन वहां से पुलिस ने यह कहकर स्थानीय थाना जाने की सलाह दी कि दो लाख […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : साइबर ठगों ने भुइयांडीह के निर्मल नगर ह्यूमपाइप निवासी रविकांत साह से गुरुवार को फोन पर उनके एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर 10 हजार की निकासी कर ली. रविकांत ने शुक्रवार को साइबर थाने में जाकर की, लेकिन वहां से पुलिस ने यह कहकर स्थानीय थाना जाने की सलाह दी कि दो लाख से ज्यादा की ठगी होने पर ही यहां पर मामला दर्ज होगा.

रविकांत के अनुसार उनके मोबाइल पर 8863805583 और 6204635292 नंबर से फोन आया था. फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक ऑफ इंडिया के पटना ब्रांच का मैनेजर बोल रहा हूं. उसने कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है. इसे चालू रखने के लिए एटीएम कार्ड की डिटेल मांगने के साथ-साथ ओटीपी नंबर भी मांग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola