जमशेदपुर : शैलेंद्र-आभा ने थामा कांग्रेस का दामन, दो मार्च को घोषणा संभव

Updated at : 28 Feb 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर :  शैलेंद्र-आभा ने थामा कांग्रेस का दामन, दो मार्च को घोषणा  संभव

जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो अौर आभा महतो बुधवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अौर झारखंड के प्रभारी आरपीएन के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. हालांकि आरपीएन सिंह ने शैलेंद्र-आभा के कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया है. बताया जाता है कि दोनों के कांग्रेस में […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो अौर आभा महतो बुधवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अौर झारखंड के प्रभारी आरपीएन के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. हालांकि आरपीएन सिंह ने शैलेंद्र-आभा के कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया है. बताया जाता है कि दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा दो मार्च को रांची में राहुल गांधी की सभा में की जा सकती है. पूछे जाने पर शैलेंद्र महतो ने इस संदर्भ में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
हालांकि उन्होंने आभा महतो के साथ राहुल गांधी से मिलने की बात को स्वीकार किया है. पूर्व भाजपा सांसद शैलेंद्र महतो अौर आभा महतो ने बुधवार को कार्यालय में झारखंड के प्रभारी आरपीएन से भेंट की. उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले. चारों की बैठक में शैलेंद्र-आभा के कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया गया. पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने शैलेंद्र महतो से भेंट की थी, दोनों को कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था.
देश में शोक, इसलिए अभी घोषणा नहीं
शैलेंद्र महतो अौर आभा महतो दो-दो बार जमशेदपुर सीट से सांसद रहे हैं. शैलेंद्र महतो 1989 व 1991 में और आभा महतो 1998 व 1999 में भाजपा से सांसद रही. शैलेंद्र महतो अौर आभा महतो संपर्क में हैं. देश में शोक का माहौल है, जिसके कारण अभी घोषणा नहीं की जा रही है. एक-दो दिनों में दोनों के शामिल होने की आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी.
डॉ अजय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola