Tata Workers Union: NS ग्रेड की सैलरी में कमी से नाराज कर्मचारी, चुनाव से पहले यूनियन में क्यों बढ़ी हलचल?

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

टाटा वर्कर्स यूनियन में कमेटी मीटिंग से पहले असंतोष का माहौल है. एनएस ग्रेड की वेतन विसंगतियों और नियमों की अनदेखी के आरोपों पर चर्चा की उम्मीद है. दिसंबर में होने वाले चुनावों को देखते हुए यूनियन की राजनीति गरमा गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग आज सुबह 9:30 बजे से होगी. यूनियन परिसर में होनेवाली बैठक में फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई माह के एकाउंट्स को पास कराया जायेगा. हालांकि, मीटिंग के एजेंडे और प्रक्रिया को लेकर यूनियन के भीतर असंतोष का माहौल है. जिससे मीटिंग के हंगामेदार होने की संभावना जतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

48 घंटे के नोटिस देने के नियम की अनदेखी का आरोप

कमेटी मेंबरों में मीटिंग को लेकर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है. सदस्यों का कहना है कि नियमानुसार किसी भी कमेटी मीटिंग से 48 घंटे पहले सूचना दी जानी चाहिए, यूनियन नेतृत्व ने शनिवार दोपहर 3 बजे मीटिंग की सूचना जारी की. जिसके बाद कार्यालय बंद हो गया और रविवार की छुट्टी रही. सदस्यों का आरोप है कि अचानक बुलायी गयी बैठक का उद्देश्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा से बचना है.

एनएस ग्रेड की वेतन विसंगति बनेगा बड़ा मुद्दा

बैठक में एकाउंट्स के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी या नहीं, इसका अंतिम निर्णय यूनियन अध्यक्ष करेंगे. इसके बावजूद, एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबर्स नेतृत्व को घेरने की पूरी रणनीति बना चुके हैं, कर्मचारियों का आरोप है कि हालिया वेतन समझौते के बाद एनएस ग्रेड के कर्मियों में भारी विसंगतियां सामने आयी हैं. हालिया वेतन समझौते के बाद एनएस ग्रेड कर्मियों के इंक्रीमेंट की तिथि में बदलाव किया गया है. कई कर्मियों के वेतन में कमी आयी है. हालांकि, समस्या के समाधान के लिए एनॉमलीज कमेटी का गठन किया गया है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि समझौते के समय इन पहलुओं का बारीकी से अध्ययन क्यों नहीं किया गया.

चुनाव से पहले गरमायी यूनियन की राजनीति

यूनियन के विरोधी खेमे के प्रमुख नेता अरविंद पांडे के चोटिल (पैर टूटने) होने के कारण कमेटी मीटिंग में अनुपस्थित रहने की संभावना है. लेकिन, दिसंबर में होने वाले यूनियन चुनाव को देखते हुए एनएस ग्रेड के प्रतिनिधि पूरी तरह मुखर है. चुनाव से ठीक पहले अपनी बात मजबूती से रखने के लिए सदस्य कमेटी मीटिंग में तीखे सवाल उठाने की तैयारी में है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola