बिरसानगर में बनेंगे 9500 पीएम आवास, राशि स्वीकृत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची/जमशेदपुर. : नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिवबैठक में सचिव ने कहा कि चार बैंक कैनरा बैंक, एचडीएफसी, यूनियन बैंक व इलाहाबाद बैंक पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभुकों को लोन दे रहे हैं. सचिव ने स्टेट बैंक अॉफ इंडिया व बैंक अॉफ इंडिया से भी सहयोग करने को कहा. सचिव ने कहा कि […]
विज्ञापन
रांची/जमशेदपुर. : नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिवबैठक में सचिव ने कहा कि चार बैंक कैनरा बैंक, एचडीएफसी, यूनियन बैंक व इलाहाबाद बैंक पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभुकों को लोन दे रहे हैं. सचिव ने स्टेट बैंक अॉफ इंडिया व बैंक अॉफ इंडिया से भी सहयोग करने को कहा. सचिव ने कहा कि एसएलबीसी और सरकार की ओर से शर्तों को लेकर एक एमओयू भी किया जाना चाहिए. इस पर विभागीय अधिकारियों व प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
आवास बनाने का काम जल्द शुरू होगा
सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जमशेदपुर के बिरसानगर में 9500 आवास बनाने को लेकर राशि भी स्वीकृत कर दी गयी है. इस पर जल्द काम शुरू होगा. वहीं, रांची के पंडरा में 477 आवास बनाने के लिए राशि स्वीकृत कर दी गयी है. बैंकों से इसमें सहयोग करने को कहा गया. बैठक में यह तय किया गया कि हैदराबाद की तर्ज पर रांची में भी लोन को प्रोमोट करने की योजना बने.
अगर गरीब लाभुकों को लोन के लिए आय प्रमाण पत्र देने की जरूरत हो, तो जिला प्रशासन से इसके लिए आग्रह किया जायेगा. बैठक में कई विभागीय अधिकारी व बैंक के प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन