जमशेदपुर : नवोदय के छात्र ने हॉस्टल में लगा ली फांसी, मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
स्कूल की यह चौथी घटना, स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल जमशेदपुर : राजनगर के सिजुलता स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार की सुबह 11 बजे 11वीं के छात्र जोसेफ (16) ने हॉस्टल सामद ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली़ घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन उसे लेकर सीधे खासमहल के सदर […]
विज्ञापन
स्कूल की यह चौथी घटना, स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
जमशेदपुर : राजनगर के सिजुलता स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार की सुबह 11 बजे 11वीं के छात्र जोसेफ (16) ने हॉस्टल सामद ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली़
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन उसे लेकर सीधे खासमहल के सदर अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जोसेफ को मृत घोषित कर दिया़ स्कूल प्राचार्य ने यह बताया है कि जोसेफ ने सुबह एसेंबली में भाषण दिया था़.
उसने कहा था कि किसी को इतना न सताओ की वह टूट जाये़ प्राचार्य उस वक्त यह बात सुन कर चिंतित थे, लेकिन जब तक वह जोसेफ से बात करते, उसकी तकलीफ को समझते तब तक वह अपनी जान दे चुका था़ जोसेफ के बारे में प्राचार्य ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी तेज था़ उसने ऐसा क्यों कर लिया, किसी के समझ में नहीं आ रहा है़ इसके पहले उसने कुछ कहा भी नहीं था और न ही किसी की शिकायत ही की थी़
स्कूल में अब तक चौथी घटना : इस स्कूल में अब तक चार छात्रों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है़ प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2018 में प्रभार संभाला है़ उनके कार्यकाल में दो छात्रों ने फांसी लगायी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन