चाईबासा : पूजा पंडाल देख लौट रही युवती से गैंग रेप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 7:18 AM
चाईबासा : चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत टेकराहातु गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर पुलिया के पास युवती के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. घटना रविवार शाम करीब 6.30 बजे की है. बताया जाता है कि युवती अपने पुरुष मित्र के साथ चाईबासा में सरस्वती पूजा के लिए सजे पंडालों को देख कर […]
चाईबासा : चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत टेकराहातु गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर पुलिया के पास युवती के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. घटना रविवार शाम करीब 6.30 बजे की है. बताया जाता है कि युवती अपने पुरुष मित्र के साथ चाईबासा में सरस्वती पूजा के लिए सजे पंडालों को देख कर बाइक से झींकपानी जा रही थी.
इसी दौरान पुलिया के पास दो युवकों ने उन्हें इशारा कर रोका. बाइक रुकते ही पास की झाड़ियों में छुपे छह अन्य लोग वहां पहुंच गये. उन लोगों ने युवती के पुरुष मित्र पर पत्थर से हमला कर दिया. इसके बाद युवती को झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया.
भाग कर पुलिस को दी जानकारी: युवती का पुरुष मित्र किसी तरह जान बचा कर वहां से भागा. उसने मोबाइल से घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस को देख सभी आरोपी भागने लगे. इसी बीच पुलिस ने दौड़ा कर एक आरोपी को पकड़ लिया. उसकी सूचना पर पुलिस ने कुछ आरोपियों को भी हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










