जमशेदपुर : कहां गयी भुवन सबर की 23 डिसमिल जमीन?
जमशेदपुर : भिलाई पहाड़ी के चर्चित भुवन सबर की 23 डिसमिल जमीन गायब है. दो दिनों की मापी के बाद भी प्रशासन यह पता नहीं लगा पाया कि आखिर जमीन कहां गायब हो गयी. भुवन सबर की जमीन किसके पास है, अब यह जांच का विषय बन गया है. भुवन सबर ने बताया, सरकारी दस्तावेज […]
जमशेदपुर : भिलाई पहाड़ी के चर्चित भुवन सबर की 23 डिसमिल जमीन गायब है. दो दिनों की मापी के बाद भी प्रशासन यह पता नहीं लगा पाया कि आखिर जमीन कहां गायब हो गयी. भुवन सबर की जमीन किसके पास है, अब यह जांच का विषय बन गया है. भुवन सबर ने बताया, सरकारी दस्तावेज के अनुसार एनएच 33 भिलाई पहाड़ी में उसके पास कुल 152 डिसमिल जमीन है. उसने तस्वीरा सिंह नामक एक व्यक्ति को यह जमीन किराये पर दी थी.
आपके शहर में
उसने आरोप लगाया कि बाद में तस्वीरा सिंह ने जमीन पर अपना अधिकार कर लिया. इस मामले की शिकायत उसने मुख्यमंत्री जनसंवाद, उपायुक्त, अंचल कार्यालय व स्थानीय थाने में भी की थी. पर कोई समाधान नहीं निकला. भुवन सबर ने बताया, उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार से मापी का काम शुरू किया गया. काम मंगलवार को पूरा कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए