जमशेदपुर : स्टेट्स रिपोर्ट तैयार होने के बाद छात्र कर सकेंगे लैब का उपयोग, एक साल से बंद पड़े विवादित लैब का खुला ताला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर को अॉपरेटिव कॉलेज में बने विवादित लैब का सोमवार को ताला खोला गया. साफ-सफाई के बाद कंप्यूटर पर लोड सॉफ्टवेयर के साथ ही अन्य तकनीक की जानकारी जुटायी गयी. मंगलवार को भी यह कार्य किया जायेगा. सभी कंप्यूटर की अलग से मार्किंग की जा रही है. कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ वीके […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर को अॉपरेटिव कॉलेज में बने विवादित लैब का सोमवार को ताला खोला गया. साफ-सफाई के बाद कंप्यूटर पर लोड सॉफ्टवेयर के साथ ही अन्य तकनीक की जानकारी जुटायी गयी. मंगलवार को भी यह कार्य किया जायेगा.
सभी कंप्यूटर की अलग से मार्किंग की जा रही है. कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ वीके सिंह ने बताया कि स्टेटस रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसका विधिवत इस्तेमाल किया जा सकेगा. लैब का इस्तेमाल करने वाले छात्रों का टाइम टेबुल व नाम रजिस्टर पर दर्ज होगा. स्टेटस रिपोर्ट तैयार करने के दौरान यह बात सा���ने आयी कि कंप्यूटर लैब की पुराने केबल से कनेक्शन दिया गया है.
इस वजह से एक साथ सभी कंप्यूटर व एसी का लोड ले पाना संभव नहीं हो रहा है. इसके लिए अलग से कनेक्शन देने की स्वीकृति प्रभारी प्रिंसिपल ने दी. गौरतलब है कि कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्रिंसिपल डॉ एमआर सिन्हा के कार्यकाल के दौरान कंप्यूटर लैब का निर्माण किया गया था. लैब में 40 कंप्यूटर लगाये गये हैं.
लेकिन लैब निर्माण की राशि को लेकर अनियमितता का आरोप लगाया गया था. जिसके बाद विवि की अोर से जांच हुई. जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जायेगी, लेकिन ताला बंद होने की वजह से बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो यही कारण है कि लैब का ताला खोल कर उसके इस्तेमाल की स्वीकृति पिछले दिनों दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










