जमशेदपुर : गोपाल मैदान में आज सरयू राय करेंगे ध्वजारोहण
जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस पर शनिवार को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित मुख्य समारोह में खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ध्वजारोहण करेंगे. कार्यक्रम सुबह 9.05 बजे से होगा.मौके पर जिले के स्वतंत्रता सेनानी अखौरी बालेश्वर सिन्हा सहित 12 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को शॉल देकर सम्मानित किया जायेगा. मौके पर शिक्षा विभाग, समाज कल्याण समेत […]
जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस पर शनिवार को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित मुख्य समारोह में खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ध्वजारोहण करेंगे. कार्यक्रम सुबह 9.05 बजे से होगा.मौके पर जिले के स्वतंत्रता सेनानी अखौरी बालेश्वर सिन्हा सहित 12 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को शॉल देकर सम्मानित किया जायेगा.
आपके शहर में
मौके पर शिक्षा विभाग, समाज कल्याण समेत अन्य विभागों की झांकी निकलेगी. इसके अलावा सुबह 10.30 बजे जिला समाहरणालय में उपायुक्त अमित कुमार, 10.45 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसएसपी अनूप बिरथरे, 11 बजे धालभूम अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ चंदन कुमार झंडा फहरायेंगे. इसके बाद गोलमुरी पुलिस लाइन 11.30 बजे झंडोत्तोलन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए