मनरेगा : प्रत्येक गांव में पांच लाख की योजना ली जायेगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर :वित्तीय वर्ष 2019-20 में मनरेगा से जिले के प्रत्येक गांव में पांच से छह लाख तक की योजना ली जायेगी. इसमें वंचित परिवारों को रोजगार मिल सके तथा जल छाजन की योजनाअों पर फोकस किया जायेगा. जिले में कुल 1677 गांव हैं जहां मनरेगा की योजनाएं चलायी जाती है. यह जानकारी बुधवार की शाम […]
विज्ञापन
जमशेदपुर :वित्तीय वर्ष 2019-20 में मनरेगा से जिले के प्रत्येक गांव में पांच से छह लाख तक की योजना ली जायेगी. इसमें वंचित परिवारों को रोजगार मिल सके तथा जल छाजन की योजनाअों पर फोकस किया जायेगा. जिले में कुल 1677 गांव हैं जहां मनरेगा की योजनाएं चलायी जाती है. यह जानकारी बुधवार की शाम जिला सभागार में आयोजित मनरेगा की 2019-20 का लेबर बजट बनाने के लिए आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में दी गयी.
रांची से आये मास्टर ट्रेनर शिव शंकर ने सभी बीडीअो को नये वित्तीय वर्ष के लिए लेबर बजट तैयार करने की जानकारी दी. साथ ही बताया गया कि योजना का चयन ऐसे करें ताकि वंचित परिवारों को रोजगार मिल सके. जल छाजन की योजनाअों पर जोर देने और ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार योजना लेने की बात बतायी गयी. कार्यशाला में एनइपी की निदेशक रंजना मिश्रा, डीआरडीए निदेशक उमा महतो समेत विभिन्न बीडीअो मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










