जमशेदपुर : पत्ता मार्केट में नो पार्किंग से वाहन जब्त करने का विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2018 5:20 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची स्ट्रेट माइल रोड में पत्ता मार्केट के पास सड़क के दोनों ओर लगे वाहनों को जब्त करने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया. अभियान का वाहन मालिक और दुकानदारों ने विरोध कर दिया. हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस ने क्यूआरटी बल को बुलाया जिसके बाद लोगा शांत हुए. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची स्ट्रेट माइल रोड में पत्ता मार्केट के पास सड़क के दोनों ओर लगे वाहनों को जब्त करने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया. अभियान का वाहन मालिक और दुकानदारों ने विरोध कर दिया. हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस ने क्यूआरटी बल को बुलाया जिसके बाद लोगा शांत हुए. बाद में यातायात डीएसपी शिवेंद्र के निर्देश पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों को जब्त किया गया. साथ ही कई वाहन मालिक से जुर्माना भी वसूला गया.
इस दौरान दुकानदारों को डीएसपी ने हटाने की चेतावनी दी. रविवार को जैसे ही यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों को जब्त करना शुरू किया, कुछ लोगों ने विरोध कर दिया. विरोध में आसपास के दुकानदार भी शामिल हो गये. आम लोग जानना चाहते थे कि आखिर वाहनों को कहां लगायें? यातायात प्रभारी ने बताया कि साकची में कई जगहों पर पार्किंग है.
लेकिन लोग वाहन जब्त करने का विरोध करते रहे. बाद में मौके पर पहुंचे क्यूआरटी के जवानों ने जब लोगों को गिरफ्तार करना शुरू किया तो सभी वहां से हटे और विरोध शांत हुआ. बाद में यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों को जब्त किया साथ ही रोड पर लगी दुकानों को भी मौके से हटाया. आगे से दुकान नहीं लगाने की चेतावनी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










