जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में आई कार्ड जांचने गये गार्ड को पीटा, हंगामा
Updated at : 21 Dec 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में गुरुवार को जोरदार हंगामा हुआ. कॉलेज की निवर्तमान छात्र प्रतिनिधि ने प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद पर परिचय पत्र जांच करने के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. कहा गया कि प्राचार्य की तरफ से छात्रा के लिए गाली का इस्तेमाल किया गया. कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में गुरुवार को जोरदार हंगामा हुआ. कॉलेज की निवर्तमान छात्र प्रतिनिधि ने प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद पर परिचय पत्र जांच करने के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. कहा गया कि प्राचार्य की तरफ से छात्रा के लिए गाली का इस्तेमाल किया गया.
कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया गया कि गुरुवार को परिसर में आईकार्ड की जांच हो रही थी. इस दौरान कुछ लोगों को बिना परिचय पत्र के पकड़ा गया. तीन लोग फर्जी परिचय पत्र के साथ पकड़े गये.
जांच के दौरान अराजक तत्वों पर कार्रवाई की तैयार देख कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की गयी. इसके बाद प्राचार्य ने खुद मोर्चा संभाला.
जांच के दौरान छात्रा के साथ प्राचार्य की बहस हो गयी. प्राचार्य ने संबंधित छात्रा की मां से बात की. कहा कि संबंधित छात्रा परिसर में बिना उचित दस्तावेज के मौजूद है. छात्रा ने कहा कि प्राचार्य अक्सर उसे और उसकी सहेली को टारगेट बनाकर परेशान कर रहे हैं. इसके बाद छात्रा के समर्थन में कुछ छात्र नारेबाजी करने लगे.
हालात बिगड़ते हुए देख पुलिस को बुलाया. मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने परिसर को खाली कराया. प्राचार्य ने कहा कि कुछ छात्र-छात्राओं को आगे कर काॅलेज के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है. आगामी तीन जनवरी से सघन परिचय पत्र जांच अभियान चलेगा. इस दौरान बिना परिचय पत्र के परिसर में मौजूद रहने वाले लोगों के खिलाफ थाने में एफआइअार दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




