ePaper

चार जनवरी से शुरू होगा स्वच्छता सर्वे

Updated at : 30 Nov 2018 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
चार जनवरी से शुरू होगा स्वच्छता सर्वे

जमशेदपुर : आगामी 4 जनवरी 2019 से शुरू होने वाले स्वच्छता सर्वे में पूछे जाने वाले सात सवालों का हां में जवाब देकर शहर को फीडबैक श्रेणी में पूरा नंबर दिला सकते हैं. इससे शहर को बेहतर रैंकिंग पाना आसान होगा. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जमशेदपुर में गुरुवार तक […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : आगामी 4 जनवरी 2019 से शुरू होने वाले स्वच्छता सर्वे में पूछे जाने वाले सात सवालों का हां में जवाब देकर शहर को फीडबैक श्रेणी में पूरा नंबर दिला सकते हैं. इससे शहर को बेहतर रैंकिंग पाना आसान होगा. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जमशेदपुर में गुरुवार तक कुल 19000 स्वच्छता एप डाइन लोड करने का काम पूरा कर लिया गया है.
इसके लिए सिटी मैनेजर, उड़नदस्ता, सफाई टीम ने संयुक्त रूप से काम किया. तैयारी को लेकर एसओ ने की बैठक. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने नगर विकास विभाग से मिले दिशा-निर्देश के आलोक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 की तैयारी को लेकर टीम के साथ बैठक की. सभी को प्रतिदिन के अलावा सर्वेक्षण शुरू होने के दिन तक का टास्क सौंपा. डेली कार्यों की मॉनिटरिंग अौर डेली रिपोर्टिंग का निर्देश भी दिया.
700 छात्राओं से स्वच्छता एप डाउनलोड करवाया गया. स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के लिए बिष्टुपुर वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ पूर्णिमा कुमार की पहल पर गुरुवार को कॉलेज की 700 छात्राओं ने स्वच्छता एप डाउन लोड किया. यह सूचना जिला प्रशासन अौर अक्षेस टीम को भी दी गयी.
ये हैं सात सवाल
1. क्या आप जानते है आपका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में शामिल है
2. क्या आप शहर की सफाई से संतुष्ट हैं
3. क्या आपको आसानी से व्यावसायिक क्षेत्र में कूड़ेदान नजर आते हैं
4. आप जानते हैं कचरा संग्रहित होने के बाद कहां जाता है
5. क्या सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालय अब अधिक स्वच्छ हैं
6. क्या कचरा लेने वाले सूखा अौर गिला कचरा अलग-अलग करके मांगते हैं
7. क्या आप अपने शहर की ओडीएफ स्थिति को जानते हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola