घर में घुसकर महिला से गैंगरेप का प्रयास
Updated at : 17 Nov 2018 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत राधिकानगर श्रीराम पथ में रहने वाली महिला को घर में बंद कर चार लोगों ने छेड़खानी के बाद दुष्कर्म करने का प्रयास किया. घटना बीती रात पौने बारह बजे की है. शोरगुल सुनकर महिला के बच्चे कमरे में आ गये, इसके बाद चारों आरोपी घर के बाहर खड़ी एक्टिवा (जेएच […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत राधिकानगर श्रीराम पथ में रहने वाली महिला को घर में बंद कर चार लोगों ने छेड़खानी के बाद दुष्कर्म करने का प्रयास किया. घटना बीती रात पौने बारह बजे की है.
शोरगुल सुनकर महिला के बच्चे कमरे में आ गये, इसके बाद चारों आरोपी घर के बाहर खड़ी एक्टिवा (जेएच 05सीसी 8355) में आग लगाकर भाग गये. सूचना मिलने पर पहुंची टेल्को पुलिस ने एक्टिवा में लगी आग को बुझाया. हालांकि तब तक एक्टिवा पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. महिला के बयान पर टेल्को थाना में डिमना रोड निवासी आशुतोष ओझा, खड़ंगाझाड़ निवासी मनोज गुप्ता उर्फ खतिया नेता, खड़गांझाड़ निवासी पप्पू त्रिपाठी उर्फ ब्रजेश राम तथा बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी प्रकाश चंद्र वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
जबरदस्ती का विरोध किया, तो कपड़े फाड़े
जमशेदपुर. महिला ने शिकायत में बताया है कि रात के पौने बाहर बजे दरवाजे की कॉल बेल बजी. उसने दरवाजा खोला तो सामने आशुतोष खड़ा था. आशुतोष उसे धक्का देकर कमरे में घुस गया. पीछे से उसके तीन साथी भी घुस आये. आशुतोष ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. विरोध करने पर साथियों ने हाथ-पैर पकड़ लिये.
शोर मचाने पर साथियों ने कपड़े फाड़ डाला. हंगामा व शोर सुनकर दूसरे कमरे में सोये बच्चे आ गये और शोर मचाया, इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए बाहर निकले और बाहर खड़ी एक्टिवा में आग लगा दी. फिर सूचना पुलिस को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




