जोजोबेड़ा के कृष्णानगर से हटाया जायेगा अतिक्रमण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : जोजोबेड़ा स्थित कृष्णानगर में रेलवे जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए 17-18 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जायेगा. रेल प्रशासन ने इसके लिए जिला प्रशासन से दंडाधिकारी की मांग की है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार को टाटानगर रेल प्रशासन ने कृष्णा नगर के 48 अतिक्रमणकारियों को रेलवे लैंड विभाग ने नोटिस जारी किया […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जोजोबेड़ा स्थित कृष्णानगर में रेलवे जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए 17-18 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जायेगा. रेल प्रशासन ने इसके लिए जिला प्रशासन से दंडाधिकारी की मांग की है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार को टाटानगर रेल प्रशासन ने कृष्णा नगर के 48 अतिक्रमणकारियों को रेलवे लैंड विभाग ने नोटिस जारी किया है.
टाटा- हावड़ा मार्ग पर थर्ड लाइन का निर्माण कार्य होना है. अब तक पांच सौ से ज्यादा अतिक्रमणकारियों को रेलवे नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दे चुका है. इधर जुगसलाई ओवर ब्रिज निर्माण के लिए भी रेल लाइन किनारे से अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. रेल प्रशासन पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे चुका है.
स्टेशन वाटर बूथ का कनेक्शन काटा
जमशेदपुर. पानी का बकाया बिल जमा नहीं करने पर टाटानगर के वाटर बूथ संचालक का कनेक्शन काट दिया गया है. वाणिज्य विभाग द्वारा बकाया बिल जमा करने का नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर उक्त कार्रवाई की गयी. एक- दो दिन में बिजली का कनेक्शन भी काटने की चेतावनी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन