एमजीएम में अद्भुत बच्चे का जन्म कुछ घंटे के बाद ही हो गयी माैत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में मंगलवार की सुबह लगभग 9.30 बजे एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया. उसके सिर के पीछे का भाग फूला हुआ था. इसे लेकर पूरे अस्पताल में यह चर्चा थी कि दो सिर वाले बच्चे ने जन्म लिया है. डॉ एसएल मुर्मू की देख-रेख में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में मंगलवार की सुबह लगभग 9.30 बजे एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया. उसके सिर के पीछे का भाग फूला हुआ था. इसे लेकर पूरे अस्पताल में यह चर्चा थी कि दो सिर वाले बच्चे ने जन्म लिया है. डॉ एसएल मुर्मू की देख-रेख में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शाम लगभग 3.30 बजे बच्चे की मौत हो गयी.
बताया जाता है कि पोटका हल्दीपोखर निवासी सहदेव भगत की पत्नी संगीता भगत ने उक्त बच्चे को जन्म दिया. उसके सिर के पीछे का भाग निकला हुआ था. बच्चा विभाग के एचओडी डॉ अजय राज ने बताया कि इस तरह के बच्चे हजारों में एक पैदा होता है. इस बच्चे का ब्रेन पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola