रुपये लेकर घर नहीं बनानेवालों पर होगा केस, बीडीओ ने गांव पहुंच कर योजना का लिया जायजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आमस : राशि मिल जाने के बावजूद अब तक आवास नहीं बनवाने वाले प्रखंड क्षेत्र के लाभार्थियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. बुधवार को आमस बीडीओ रमेश कुमार सिंह ने झरी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. बीडीओ गांव में घूम- घूम कर लाभार्थियों से मिले और निर्माण कार्य पूरा नहीं […]
विज्ञापन
आमस : राशि मिल जाने के बावजूद अब तक आवास नहीं बनवाने वाले प्रखंड क्षेत्र के लाभार्थियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. बुधवार को आमस बीडीओ रमेश कुमार सिंह ने झरी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. बीडीओ गांव में घूम- घूम कर लाभार्थियों से मिले और निर्माण कार्य पूरा नहीं कराने वालों को नोटिस देते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने काे कहा.
बीडीओ ने बताया कि झरी पंचायत के जानकी यादव, संतोष रजक, कुंती देवी, कौशल्या देवी, कोइली देवी, विमला देवी, तेतरी देवी, शिवरानी देवी, गणेश भुंईया, महबूब जहां, कईल भुइंया और पार्वती देवी आदि लाभार्थियों से मिले और कहा कि अगर दो दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मालूम हो कि आवास निर्माण को लेकर काफी तेजी से काम किया जा रहा है. बताया जाता है कि प्रथम किस्त और दूसरी किस्त लेने के बावजूद निर्माण कार्य में लाभार्थियों लापरवाही कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










