केयू में शिक्षकों ने मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर किया काम

Updated at : 28 Sep 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
केयू में शिक्षकों ने मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर किया काम

जमशेदपुर : फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (फुटाज) झारखंड के बैनर तले कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षक के आंदोलन का पहला चरण गुरुवार से प्रारंभ हो गया. सातवें वेतनमान की सिफारिश लागू करने तथा प्रोन्नति की मांग को लेकर विश्वविद्यालय सहित सभी कॉलेजों में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (फुटाज) झारखंड के बैनर तले कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षक के आंदोलन का पहला चरण गुरुवार से प्रारंभ हो गया. सातवें वेतनमान की सिफारिश लागू करने तथा प्रोन्नति की मांग को लेकर विश्वविद्यालय सहित सभी कॉलेजों में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया.
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक संघ के नेताओं ने प्रभारी प्राचार्य से लेकर विवि के पदाधिकारियों तक ने काला बिल्ला लगाया. संगठन के मुख्य संरक्षक डॉ विजय कुमार पीयूष व शिक्षक नेता डॉ राजेंद्र भारती ने आंदोलन की सफलता के लिए अलग-अलग कॉलेजों का दौरा किया. आंदोलनरत शिक्षक 28 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर अपनी सेवाएं देंगे.
इसके बाद आगामी तीन अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक राज्य के अलग-अलग विवि मुख्यालय पर सामूहिक अवकाश लेकर शिक्षक धरना देंगे. कोल्हान विवि मुख्यालय में सामूहिक धरना आगामी चार अक्तूबर को दिया जायेगा. अगर सरकार कॉलेज शिक्षकों की मांग नहीं मानती है, तो दशहरे के बाद सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर चले जायेंगे.
दिल्ली में सम्मेलन 30 सितंबर से
जमशेदपुर. ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स आर्गेनाइजेशन का सम्मेलन दिल्ली में 30 सितंबर से होने वाली है. सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे शिक्षक नेता डॉ विजय कुमार पीयूष ने बताया कि कॉलेज में कार्यरत झारखंड के शिक्षकों की स्थिति अन्य राज्यों से काफी दयनीय है. सरकारी नियमानुसार उन्हें उनका हक वर्षों से नहीं मिल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola