जमशेदपुर : जुआ व अड्डेबाजी के विरोध करने पर पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : छायानगर शिव मंदिर के पास जुआ व अड्डाबाजी का विरोध करने पर श्रीराम शर्मा को युवकों ने घर में घुस कर पीटा व उनके किराना दुकान में तोड़फोड़ कर गल्ला से आठ हजार रुपये चुरा ले गये. घायल श्रीराम शर्मा को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घाय�� ने मारपीट का आरोप […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : छायानगर शिव मंदिर के पास जुआ व अड्डाबाजी का विरोध करने पर श्रीराम शर्मा को युवकों ने घर में घुस कर पीटा व उनके किराना दुकान में तोड़फोड़ कर गल्ला से आठ हजार रुपये चुरा ले गये. घायल श्रीराम शर्मा को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल ने मारपीट का आरोप नागेंद्र राय (भाजपा नेता), कुंदन राय, धीरज राय, उमेश साहू समेत 10-15 अन्य युवकों पर लगाया है.
शिकायत पर पुलिस जांच करने गयी तो कर दिया हमला. श्रीराम शर्मा के मुताबिक वह पीलिया से ग्रसित हैं. कुछ दिनों से छायानगर लाइन नंबर तीन में उनके घर के सामने शिव मंदिर के पास युवक अड्डाबाजी कर रहे थे और जुआ खेलते थे. इसकी शिकायत एसएसपी से की थी.
एसएसपी ने मामले की जांच के लिए शनिवार की शाम को सीतारामडेरा थाना की पुलिस को भेजा. पुलिस जांच करने के बाद जब छायानगर से लौटी तो युवकों ने हमला बोल दिया व श्रीराम शर्मा के घर घुस कर मारपीट की. पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद सीतारामडेरा पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन