आइसीयू में लगे चार में से तीन वेंटिलेटर खराब मरीजों को दूसरे अस्पताल में करना पड़ रहा रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के आइसीयू में लगे चार वेंटिलेटर में तीन खराब हो गया है. इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. इसकी शिकायत आइसीयू इंचार्ज नर्स ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ एसएन झा से की. इसको गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक ने इस संबंध में जानकारी ली, तो पता चला कि तीनों […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के आइसीयू में लगे चार वेंटिलेटर में तीन खराब हो गया है. इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. इसकी शिकायत आइसीयू इंचार्ज नर्स ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ एसएन झा से की. इसको गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक ने इस संबंध में जानकारी ली, तो पता चला कि तीनों की बैट्री खराब हो चुकी है. उन्होंने इसे जल्द से जल्द बनवाने का आश्वासन दिया. एमजीएम अस्पताल में चल रहे 10 बेड के आइसीयू में संसाधन की कमी के कारण डॉक्टरों द्वारा दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार प्रतिदिन दो से तीन मरीज ऐसे इलाज कराने के लिए आते है, जिसको आइसीयू में भर्ती करने की जरूरत होती है, लेकिन यहां सुविधा नहीं होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल भेजा जा रहा है. इससे अस्पताल में इलाज कराने आने वाले गरीब मरीजों को काफी परेशानी होती है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola