जमशेदपुर : बिरसानगर में नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी धराया

Updated:
विज्ञापन

2014 से आरोपी कर रहा था दुष्कर्म, बिरसानगर थाना में लड़की के मां के बयान पर केस दर्ज जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर पांच स्थित मोची बस्ती की नाबालिग के साथ जोन नंबर चार के युवक अमन कर्मकार ने शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया. नाबालिग की मां के बयान पर बिरसानगर […]

विज्ञापन
2014 से आरोपी कर रहा था दुष्कर्म, बिरसानगर थाना में लड़की के मां के बयान पर केस दर्ज
जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर पांच स्थित मोची बस्ती की नाबालिग के साथ जोन नंबर चार के युवक अमन कर्मकार ने शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया. नाबालिग की मां के बयान पर बिरसानगर थाना में अमन कर्मकार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस के मुताबिक नाबालिग अपनी मां के साथ संडे मार्केट के पास काम करने जाती थी.
उसी दौरान उसकी मुलाकात अमन कर्मकार से हुई थी. अमन ने नाबालिग को अपना फोन नंबर दिया था. फोन पर बात शुरू होने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गयी तथा उनका मिलना जुलना शुरू हो गया. अमन ने शादी का झांसा देकर वर्ष 2014 से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा. कुछ दिनों से वह नाबालिग से दूर रहने लगा. शादी करने की बात करने पर वह टाल मटोल करने लगा. जिसके बाद बिरसानगर थाना में केस दर्ज कराया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola