निजी स्कूलों में नौनिहालों के नामांकन में उम्र के फर्जीवाड़े को पकड़ेगा सॉफ्टवेयर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 5:37 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : शहर के प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों द्वारा इस साल बच्चों के एडमिशन में फर्जीवाड़ा पकड़ने के लिए तकनीक का सहारा लिया जायेगा. तय किया गया है कि अभिभावक जब बच्चों के एडमिशन के लिए फॉर्म लेने के बाद उसे जमा करेंगे तो स्कूल प्रबंधन द्वारा पहले उनकी स्क्रूटनी की जायेगी. इसमें उम्र के साथ-साथ […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : शहर के प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों द्वारा इस साल बच्चों के एडमिशन में फर्जीवाड़ा पकड़ने के लिए तकनीक का सहारा लिया जायेगा. तय किया गया है कि अभिभावक जब बच्चों के एडमिशन के लिए फॉर्म लेने के बाद उसे जमा करेंगे तो स्कूल प्रबंधन द्वारा पहले उनकी स्क्रूटनी की जायेगी. इसमें उम्र के साथ-साथ कई अन्य मापदंड किये गये हैं.
इसके बाद जिस बच्चे के फॉर्म को स्क्रूटनी के बाद लॉटरी में शामिल होने के लिए पास किया जायेगा, उन सभी फॉर्म की सॉफ्टवेयर के जरिये जांच होगी. इस जांच में यह देखा जायेगा कि क्या किसी अभिभावक ने पिछले साल भी फॉर्म भरा था अौर इस साल भी उसी नाम व बच्चे के पिता के नाम का आवेदन उम्र में हेरफेर कर तो नहीं भर दिया है. यही कारण है कि पिछले साल के रिकॉर्ड को भी प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों द्वारा संभाल कर रखा गया है.
गरीब व अभिवंचित कैटेगरी के बच्चों के लिए आवेदन के फाॅर्म में होगा बदलाव
शहर के प्राइवेट स्कूलों में गरीब व अभिवंचित वर्ग कैटेगरी के बच्चों के लिए आरक्षित 25 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए दिये जाने वाले फॉर्म में इस साल से बदलाव किया जायेगा. अब तक जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के आरटीइ सेल से एक पन्ने का फॉर्म दिया जाता था, जिस पर बच्चे, पिता, पता, बीपीएल कार्ड, आय प्रमाण पत्र समेत कई अन्य जानकारियां अंकित होती थी.
लेकिन आरटीइ सेल को जानकारी मिली है कि मुफ्त में मिलने वाले एक पन्ने के फॉर्म को भी शहर के कई लोगों द्वारा पैसे लेकर बेचा जा रहा है. आरटीइ सेल को मिली शिकायत के बाद सेल ने इस साल फैसला लिया है कि आरक्षित कैटेगरी में एडमिशन लेने वाले सभी अभिभावक को आरटीइ सेल से खुद फॉर्म लाना होगा.
फॉर्म में एक कोड नंबर अंकित होगा. उक्त फॉर्म व कोड की एक कॉपी आरटीइ सेल के पास होगी. विभाग की अोर से जिस फॉर्म को सत्यापित कर स्कूल प्रबंधन के पास भेजा जायेगा, उसी बच्चे का एडमिशन गरीब व अभिवंचित कैटेगरी में तय होगा.
नरभेराम हंसराज व एआइडब्ल्यूसी एकेडमी ने भी तय की फॉर्म की तिथि
प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी व एलकेजी में एडमिशन के लिए फॉर्म देने की तिथि की घोषणा कर दी गयी है. शुक्रवार को शहर के दो अन्य स्कूलों ने भी फॉर्म देने की तिथि की घोषणा की. बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में एलकेजी में दाखिले के लिए 8 से 12 अक्तूबर तक फॉर्म दिया जायेगा.
जबकि बारीडीह स्थित एआइडब्ल्यूसी एकेडमी अॉफ एक्सीलेंस में फॉर्म देने के लिए 26,27 अौर 28 अक्तूबर को तिथि तय की गयी है. यहां सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक फॉर्म दिया जायेगा. नर्सरी में एडमिशन के फॉर्म की तिथि की घोषणा के साथ ही शहर के बच्चों के अभिभावकों की दाखिले की दौड़ भी शुरू हो गयी है. िनजी स्कूलों में इस बार भी लाडले की किस्मत का फैसला लॉटरी से ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










