28 हजार छात्रों का इंतजार खत्म, यूजी में नामांकन शुरू

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे करीब 28 हजार छात्रों के लिए गुरुवार का दिन राहत लेकर आया. चांसलर पोर्टल की ओर से कॉलेजों को दिये मेरिट लिस्ट के आधार पर कुछ कॉलेजों में दाखिला गुरुवार से प्रारंभ हो गया. कुछ कॉलेजों में शुक्रवार व शनिवार से प्रवेश […]
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे करीब 28 हजार छात्रों के लिए गुरुवार का दिन राहत लेकर आया. चांसलर पोर्टल की ओर से कॉलेजों को दिये मेरिट लिस्ट के आधार पर कुछ कॉलेजों में दाखिला गुरुवार से प्रारंभ हो गया. कुछ कॉलेजों में शुक्रवार व शनिवार से प्रवेश होगा. करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में स्नातक के लिए जमा कुल करीब 2100 आवेदनों में से 2044 छात्रों का एडमिशन हो चुका है.
चांसलर पोर्टल के मेरिट लिस्ट का इंतजार किये बिना महाविद्यालय में ऑफ लाइन आवेदन के आधार पर दाखिला कर लिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने बताया कि कॉलेज में सीट लिमिट नहीं थी. इस कारण छात्रों का नामांकन आवेदनों के साथ ही ले लिया गया. इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को पहले ही दे दी गई थी. ऑफलाइन आवेदन लिए जाने के बाद ही कॉलेज की ओर से इसे पोर्टल में अपलोड किया गया. नामांकन का कार्य साथ-साथ प्रारंभ कर दिया गया. गुरुवार को दाखिले के लिए कॉलेजों में छात्रों को भीड़ रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










