युवक काे दिनदहाड़े चाकू मारा, गंभीर
Updated at : 04 Aug 2018 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा भाटिया पार्क में आपसी विवाद में गोलू सरदार (20) को युवकों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घायल गोलू को उसके दोस्तों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया है. कदमा पुलिस ने शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार से छोटू सोनकर, मुकेश कुमार को गिरफ्तार […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कदमा भाटिया पार्क में आपसी विवाद में गोलू सरदार (20) को युवकों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घायल गोलू को उसके दोस्तों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया है. कदमा पुलिस ने शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार से छोटू सोनकर, मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है जबकि हमलावार छोटू सिंह उर्फ आकाश फरार है.
आकाश पूर्व में भी जेल जा चुका है. टीएमएच में घायल का बयान लेने पहुंचे कदमा थाना प्रभारी जितेंद्र ठाकुर ने घायल के परिवार की आर्थिक स्थिति देखते हुए पांच हजार रुपये आर्थिक मदद की. बताया जा रहा है कि रुपये के अभाव में घायल का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है. थानेदार ने बताया कि हमलावर पूर्व से गोलू सरदार को जानते थे. गांजा पीने को लेकर पूर्व में हुए विवाद में यह घटना घटी है. देर शाम को घायल के माता-पिता मजदूरी कर घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. इसके बाद परिजन टीएमएच पहुंचे.
दोस्तों को भगाकर किया हमला
जमशेदपुर. घायल रामजनमनगर रोड नंबर दो निवासी गोलू सरदार ने बताया है कि वह विजय रजक की राशन दुकान में काम करता है. शुक्रवार को दोपहर ढ़ाई बजे अपने दोस्त आशीष और एक अन्य के साथ वह कदमा भाटिया पार्क गया था. इस बीच छोटू सिंह, छोटू सोनकर, मुकेश कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ पार्क पहुंचे. गाली-गलौज करते हुए हमारे दोनों साथियों को भगा दिया और पार्क के नीचे ले जाकर हमारे पेट में चाकू घोंप दिया. इसके बाद सभी भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




