छात्रा से मोबाइल छीन भाग रहा युवक धराया

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जुबिली पार्क में शनिवार की सुबह 11 बजे छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक की लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंचे टाइगर मोबाइल के जवानों ने युवक को लोगों से छुड़ाया. पुलिस युवक को बिष्टुपुर थाना ले गयी. पकड़ा गया युवक मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 का रहने वाला […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : जुबिली पार्क में शनिवार की सुबह 11 बजे छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक की लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंचे टाइगर मोबाइल के जवानों ने युवक को लोगों से छुड़ाया. पुलिस युवक को बिष्टुपुर थाना ले गयी. पकड़ा गया युवक मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 का रहने वाला बताया जाता है.
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह को-ऑपरेटिव कॉलेज की छात्रा है. शनिवार को सहेली के साथ पार्क रोड से पैदल कॉलेज की ओर जा रही थी. तभी उसके मोबाइल पर कॉल आया. फोन रिसीव करने के लिए उसने जैसे ही फोन पर्स से निकाला, पीछे से आया युवक मोबाइल छीनकर भागने लगा.
उसके शोर मचाने पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने खदेड़कर मोबाइल लेकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये. इससे सड़क पर जाम लग गया. पुलिस के जवानों ने सड़क पर खड़े लोगों को हटाया और सड़क से जाम खत्म कराया.D
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola