बिरसानगर थाना प्रभारी ने प्रशासन को दी थी अतिक्रमण की रिपोर्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : पीएम आवास के लिए चिह्नित जमीन पर अतिक्रमण की रिपोर्ट बिरसानगर थाना प्रभारी ने सिटी एसपी के माध्यम से उपायुक्त को सौंपी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि परती जमीन को प्लॉटिंग कर अवैध रूप से बेचा जा रहा है. रिपोर्ट में थाना प्रभारी ने बताया कि आस्था ट्वीन सिटी के बगल […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पीएम आवास के लिए चिह्नित जमीन पर अतिक्रमण की रिपोर्ट बिरसानगर थाना प्रभारी ने सिटी एसपी के माध्यम से उपायुक्त को सौंपी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि परती जमीन को प्लॉटिंग कर अवैध रूप से बेचा जा रहा है. रिपोर्ट में थाना प्रभारी ने बताया कि आस्था ट्वीन सिटी के बगल में पेट्रोल पंप के उत्तर 1.5 किमी दूर तक जमीन को बी लोहार और उनके पुत्र आर लोहार एवं अन्य द्वारा बेचा जा रहा है.
काली मंदिर के बगल में रोड किनारे आर गोप एवं गीतांजलि अपार्टमेंट के बगल में श्रीवास्तव नाम का व्यक्ति सरकारी जमीन की अवैध रूप से प्लॉटिंग करके बेच रहा है. अतिक्रमण कर जमीन पर मकान-दुकान का निर्माण भी कराने की सूचना रिपोर्ट में दी गयी है. थाना प्रभारी ने दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर जमीन की मापी का अनुरोध किया था, जिसके आलोक में मंगलवार को मापी करायी गयी. इधर सोमवार देर शाम जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने एक सप्ताह में उक्त अतिक्रमण हटाने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










