टाटा जू : स्थायी बाड़े में भेजे गये सफेद हिरण

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के सफेद हिरण को उनके स्थायी बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है. जेब्रा के पास उनके लिए खास तौर पर एक बाड़ा डेवलप किया गया है, जहां सभी छह सफेद हिरण को रखा गया है.गौरतलब है कि टाटा जू में सफारी को बंद कर दिया गया है. सफारी के […]

विज्ञापन
जमशेदपुर. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के सफेद हिरण को उनके स्थायी बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है. जेब्रा के पास उनके लिए खास तौर पर एक बाड़ा डेवलप किया गया है, जहां सभी छह सफेद हिरण को रखा गया है.गौरतलब है कि टाटा जू में सफारी को बंद कर दिया गया है. सफारी के बंद करने के बाद सभी हिरणों को अस्थायी तौर पर एक बाड़े में रखा गया था.
उनके लिए अलग से बाड़ा तैयार किया जा रहा था. हर स्तर पर साफ-सफाई व सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करने के बाद सफेद हिरणों को उनके लिए बनाये गये बाड़े में भेजा गया है. जेब्रा के बाड़े के सामने सफेद हिरण का बाड़ा बनाया गया है.
जयंती सरोवर में मछली पकड़ने के लिए लगायी जाली. बरसात का मौसम है. बड़ी संख्या में जयंती सरोवर में मछलियों के बीज डाले गये हैं. मछलियों को बगुला से सुरक्षित बचाने के लिए जाली लगायी गयी है. सरोवर की साफ-सफाई भी करायी जा रही है. तालाब में अॉक्सीजन की कमी न हो, इसे लेकर समय-समय पर फव्वारे भी चलाये जा रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola