हुक्का बार में छापा, दो युवती-तीन युवक धराये

जमशेदपुर : साकची के एक हुक्का बार में बुधवार की सुबह पुलिस ने धावा बोला. हुक्का बार से दो युवतियां और तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा. सीसीआर वाहन 17 ने बार में युवक-युवतियों के होने की सूचना पर सुबह दस बजे कार्रवाई की. थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने युवक-युवतियों के परिवार वालों को […]
जमशेदपुर : साकची के एक हुक्का बार में बुधवार की सुबह पुलिस ने धावा बोला. हुक्का बार से दो युवतियां और तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा. सीसीआर वाहन 17 ने बार में युवक-युवतियों के होने की सूचना पर सुबह दस बजे कार्रवाई की. थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने युवक-युवतियों के परिवार वालों को बुलाया. दोनों युवतियों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है, जबकि युवकों को थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है. हिरासत में लिये गये युवकों में धोड़ाबांधा का अमनदीप सिंह, बिष्टुपुर का रोहन सिंह और गुलशन शामिल है. दोनों युवतियां गुलशन की दोस्त है.दोनों दोस्तों ने मोबाइल बंद कर लिया. युवती कक्षा नौंवी की छात्राएं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










