सिदगोड़ा थाने में पांच घंटे बैठाये रखने से बिगड़ी दुष्कर्म पीिड़त बच्ची की तबीयत, नहीं हुआ मेडिकल

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बारीडीह के आदर्श अस्पताल की पार्किंग में दुष्कर्म की शिकार बनी राजखरसावां की 13 वर्षीय नाबालिग बुधवार को पांच घंटे तक पुलिस की मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनती रही. सिदगोड़ा पुलिस ने पूछताछ के नाम पर पांच घंटे तक बच्ची और उसके परिजनों को थाने में बैठाये रखा. इससे बच्ची की तबीयत बिगड़ […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बारीडीह के आदर्श अस्पताल की पार्किंग में दुष्कर्म की शिकार बनी राजखरसावां की 13 वर्षीय नाबालिग बुधवार को पांच घंटे तक पुलिस की मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनती रही. सिदगोड़ा पुलिस ने पूछताछ के नाम पर पांच घंटे तक बच्ची और उसके परिजनों को थाने में बैठाये रखा.
इससे बच्ची की तबीयत बिगड़ गयी. वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी. परिजन चेहरे पर पानी डालकर उसे होश में लाने का प्रयास कर रहे थे. यह क्रम पांच घंटे तक चलता रहा. बच्ची की तबीयत अधिक बिगड़ जाने के बाद पुलिस दिन के दो बजे उसे मेडिकल जांच के लिए जुगसलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. विलंब के कारण बुधवार को बच्ची की मेडिकल जांच नहीं हो सकी. इसके बाद बच्ची को वापस सिदगोड़ा थाना लाया गया. बच्ची और उसकी मां को थाना में रखा गया है. गुरुवार की सुबह बच्ची को मेडिकल जांच के लिए फिर से जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जायेगा.
इससे पहले बुधवार को सिदगोड़ा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बच्ची और उसके परिजनों को पांच घंटे तक थाने में बैठाकर पूछताछ करते रहे. बच्ची से घटना की जानकारी लेने के बाद इस बात को लेकर पुलिस टाल-मटोल करती रही कि अगर संजय कालिंदी ने बच्ची को स्टेशन से उठाया था तो वह बागबेड़ा थाना क्यों नहीं गयी? पुलिस की टाल-मटोल को देखते हुए बच्ची की मां और बहन बुधवार दोपहर सिटी एसपी से उनके कार्यालय में जाकर मिली.
सिटी एसपी ने थानेदार को बच्ची की जांच कराने का निर्देश दिया, इसके बाद दोपहर में बच्ची को पुलिस मेडिकल जांच के लिए ले गयी. बच्ची से बयान लेने के बाद बारीडीह में आदर्श अस्पताल में जाकर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और घटना को लेकर छानबीन करके लौट गयी.
नाबालिग से दुष्कर्म में संजय को पुलिस लेगी रिमांड पर
सिदगोड़ा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर संजय कालिंदी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस संजय को मामले में रिमांड पर लेगी. संजय कालिंदी को सिदगोड़ा पुलिस ने दो दिन पूर्व बारीडीह की युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola