नियुक्ति के अनुमोदन बिना तीन साल तक पारा टीचर की नौकरी की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड के न्यू प्राथमिक स्कूल खेजुरडीह में मधुसूदन महतो ने पारा शिक्षक के रूप में तीन साल तक अपनी सेवा दी लेकिन पूरे मामले की जांच में पाया गया कि प्रखंड शिक्षा समिति से नियुक्ति का अनुमोदन नहीं था, इसलिए उक्त नियुक्ति अवैध थी. मधुसूदन महतो को पारा शिक्षक के पद से […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड के न्यू प्राथमिक स्कूल खेजुरडीह में मधुसूदन महतो ने पारा शिक्षक के रूप में तीन साल तक अपनी सेवा दी लेकिन पूरे मामले की जांच में पाया गया कि प्रखंड शिक्षा समिति से नियुक्ति का अनुमोदन नहीं था, इसलिए उक्त नियुक्ति अवैध थी. मधुसूदन महतो को पारा शिक्षक के पद से हटा दिया गया है.
उन्हें तीन साल तक पढ़ाने के बदले मानदेय भी नहीं मिलेगा. ग्राम शिक्षा समिति से चयनित हुए थे पारा शिक्षक : मधुसूदन महतो के अनुसार स्कूल की ग्राम शिक्षा समिति ने 9 अक्तूबर 2009 को उनका चयन पारा शिक्षक के तौर पर किया था. श्री महतो का दावा है कि 4 फरवरी 2010 को उनकी नियुक्ति को पटमदा प्रखंड से अनुमोदित कर दिया गया था. 8 जुलाई 2012 तक उन्होंने कार्य किया लेकिन इसके बाद उन्हें हटा दिया गया. उस अवधि का मानदेय भुगतान नहीं किया गया. इससे संबंधित शिकायत मुख्यमंत्री जनसंवाद में की. इसके बाद मामले की जांच की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










