ePaper

ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत

Updated at : 05 Mar 2026 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत

नेशनल पार्क के पास बुधवार की रात हादस

विज्ञापन

इचाक/पदमा. होली के दिन ससुराल से घर लौट रहे युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. मृतक किशोरी मेहता (37 वर्ष, पिता कौशिल मेहता) पदमा का रहनेवाला था. वह होली के दिन अपने ससुराल नगवां गया था. वहां मना करने के बाद भी वह अपनी बाइक से घर वापस जाने के लिए निकल गया. नेशनल पार्क के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना चार मार्च की रात लगभग आठ बजे की है. घटना की सूचना पाकर पहुंची इचाक पुलिस ने शव को मुर्दा कल्याण समिति के वाहन से पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. इधर, घटना की खबर फैलते ही पदमा क्षेत्र में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बेटी व एक बेटा को छोड़ गया है.

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

बरही. बरही-हजारीबाग उच्च पथ पर तीन मार्च की रात चार माइल के पास एक वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया. घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ग्राम पोड़ैया निवासी कपिल यादव (21 वर्ष, पिता सोहन महतो) के रूप में की गयी. मृतक बाइक से अपने गांव जा रहा था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola